फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Preparations to open the route to Moti Masjid: MP says—remove barricades, catch those violating traffic rules

मोती मस्जिद का रास्ता खोलने की तैयारी: सांसद बोले- बैरिकेड हटाओ, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ो

Sat, 08 Aug 2026 09:43 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 08 Aug 2026 09:43 PM IST
सार

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की। सांसद ने अनावश्यक बैरिकेडिंग हटाने और रास्ता खुलने के बाद गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ती की मांग की। अब यातायात विशेषज्ञों के सर्वे के बाद बैरिकेडिंग को लेकर फैसला होगा।

विज्ञापन
Preparations to open the route to Moti Masjid: MP says—remove barricades, catch those violating traffic rules
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोती मस्जिद के सामने लगी बैरिकेडिंग को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद अब प्रशासन ने रास्ता निकालने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर बाजार की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। सांसद ने मोती मस्जिद से सदर मंजिल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगी अनावश्यक बैरिकेडिंग हटाने और रास्ता खुलने के बाद विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने की बात कही। व्यापारियों ने बैठक में बताया कि बैरिकेडिंग के कारण बाजार क्षेत्र में आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों ने बाजारों में लगने वाले जाम, अतिक्रमण और यातायात की अव्यवस्था की समस्याएं सांसद के सामने रखीं।
विज्ञापन


रास्ता खोलने के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
सांसद शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे आम लोगों और व्यापारियों का आवागमन ही मुश्किल हो जाए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि जहां बैरिकेडिंग की जरूरत नहीं है, वहां उसे हटाया जाए। वहीं रास्ता खुलने के बाद विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बिगड़े नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी ऐसी व्यवस्था बनाने की है, जिसमें आम नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन


सुल्तानिया रोड और इकबाल मैदान का अतिक्रमण भी उठा
बैठक में सुल्तानिया रोड और इमामी गेट क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा भी सामने आया। सांसद ने कहा कि इकबाल मैदान के आसपास सड़क किनारे बड़ी संख्या में फल-सब्जियों के ठेले लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने के साथ ठेले-खोमचे वालों के लिए वैकल्पिक और व्यवस्थित स्थान तय करने को कहा, ताकि रोजगार भी चलता रहे और सड़क पर जाम भी न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टैक्सी किराए पर अब सीधी लड़ाई: चालक संगठनों ने 15 अगस्त से आंदोलन का किया ऐलान, सीएम हाउस घेराव की चेतावनी


पहले होगा यातायात सर्वे, फिर बैरिकेडिंग पर फैसला
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों का यातायात विशेषज्ञों से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सामने आने वाली स्थिति के आधार पर आमजन की सुविधा और यातायात को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही व्यापारियों ने मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग के विरोध में प्रदर्शन कर रास्ता खोलने की मांग उठाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed