फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ghee worth ₹7 lakh seized in Bhopal: Raid conducted at Sheetla Puja Bhandar; 494 kg of 'Arihant' and 60 tins o

भोपाल में 7 लाख का घी जब्त: शीतला पूजा भंडार पर दबिश, अरिहंत के 494 किलो और मक्खनश्री के 60 टीन मिले

Sat, 08 Aug 2026 09:28 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 08 Aug 2026 09:28 PM IST
सार

मंगलवारा-जुमेराती की शीतला पूजा भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में अरिहंत और मक्खनश्री घी के 7.05 लाख रुपए कीमत के टीन जब्त किए गए। अरिहंत घी के 494 किलो और मक्खनश्री घी के 60 टीन मिले। दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता या मिलावट को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Ghee worth ₹7 lakh seized in Bhopal: Raid conducted at Sheetla Puja Bhandar; 494 kg of 'Arihant' and 60 tins o
जप्त किया गया घी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवारा-जुमेराती स्थित शीतला पूजा भंडार पर जांच के दौरान अरिहंत और मक्खनश्री घी का बड़ी मात्रा में भंडारण मिला। विभाग ने दोनों घी के नमूने जांच के लिए लेने के बाद करीब 7 लाख 5 हजार 200 रुपए कीमत का माल जब्त किया है।कार्रवाई के दौरान दुकान पर 15 किलो क्षमता वाले अरिहंत घी के 33 टीन मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख 95 हजार 200 रुपए
नमूना लेने के बाद विभाग ने कुल 494 किलो अरिहंत घी जब्त किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख 95 हजार 200 रुपए बताई गई है। इसी तरह मक्खनश्री घी के 60 टीन भी जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए है। विभाग ने मक्खनश्री घी के चार नमूने भी लिए हैं। दोनों उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-टैक्सी किराए पर अब सीधी लड़ाई: चालक संगठनों ने 15 अगस्त से आंदोलन का किया ऐलान, सीएम हाउस घेराव की चेतावनी


रिपोर्ट तय करेगी आगे की कार्रवाई
अभी घी को लेकर किसी तरह की मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है। विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता और मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या मिलावट सामने आती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितता मिलने पर कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों शिवराज पावक, अरुणेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, साधना सक्सेना और वर्षा व्यास की टीम ने की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed