{"_id":"6a78139ce667ab1fe2045f59","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-flags-off-the-tiranga-yatra-urges-people-to-pledge-to-serve-the-nation-throughout-the-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Sun, 09 Aug 2026 11:14 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल

Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
भोपाल में रविवार को बारिश के बीच सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीटी नगर से यात्रा का शुभारंभ किया और युवाओं से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में नजर आई। टीटी नगर स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने तिरंगा लहराकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और सभी से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष, क्रांतिकारियों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का परिणाम है। हमें आजादी के इस पर्व को जिम्मेदारी और देशसेवा की भावना के साथ मनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- MP News: मेडिकल फैकल्टी इंटरव्यू में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश
बारिश में भी कम नहीं हुआ युवाओं का उत्साह
टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के साथ अहिंसक आंदोलनों ने देश में आजादी की भावना को मजबूत किया। इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा और देश स्वतंत्र हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 400 साल पुराना जल मॉडल फिर होगा जिंदा, बुरहानपुर में कुंडी भंडारा की वैज्ञानिक मैपिंग
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी हमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। हमें उनका स्मरण करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ आगे बढ़े और हमेशा स्वतंत्र एवं सशक्त बना रहे, यही हमारी कामना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं देशसेवा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आजीवन देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए काम करने का संकल्प लें।
ये भी पढ़ें- MP News: एम्स भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल
मुख्यमंत्री निवास पर भी फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ भागीदारी करने की अपील की।