फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc-exam-cancelled-students-demand-cbi-probe-jharkhand-protest

JPSC-JSSC मामला: परीक्षा रद्द करने की मांग मानी, फिर भी नहीं थमा छात्रों का आंदोलन; CBI जांच पर अड़े अभ्यर्थी

Sun, 09 Aug 2026 06:26 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 09 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड में JPSC परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन में नया मोड़ आया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग मान ली है, लेकिन छात्र अब भी CBI जांच की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन
jpsc-exam-cancelled-students-demand-cbi-probe-jharkhand-protest
मंत्री सुदिव्य कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग मान ली है, लेकिन जब तक पूरे मामले की CBI जांच की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा रद्द करने की मांग मानी, लेकिन सीबीआई जांच पर अड़ गए छात्र
छात्र नेताओं ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में अब सीबीआई जांच भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि केवल परीक्षा रद्द करने से मामला खत्म नहीं होगा। वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं और इसके लिए सीबीआई जांच की घोषणा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


10 अगस्त को विधानसभा मार्च का एलान
छात्र नेताओं ने साफ किया कि सीबीआई जांच की घोषणा होने तक वे किसी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक मार्च निकालने का एलान भी किया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार सीबीआई जांच की करेगी सिफारिश
बैठक के बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि JPSC परीक्षाओं में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए सरकार प्रवर्तन निदेशालय से जांच की सिफारिश करेगी।


यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील

अब आंदोलन वापस लेने का फैसला छात्रों पर
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उनकी मांगों और मुद्दों को सुना है। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है और अब आंदोलन वापस लेना है या नहीं, इसका फैसला छात्रों को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed