{"_id":"6a3d2227a676399b0c07042e","slug":"video-police-seized-smuggled-liquor-worth-rs-30-lakh-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने 30 लाख की तस्करी की शराब पकड़ी, पंजाब से झारखंड जा रही थी खेप; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने 30 लाख की तस्करी की शराब पकड़ी, पंजाब से झारखंड जा रही थी खेप; तीन गिरफ्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैंटर, एक कार, तीन मोबाइल फोन, 350 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार देर रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झरना नाले के पास फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े एक कैंटर में पंजाब से लाई गई अवैध शराब भरी हुई है। उसके आगे-आगे एक कार चल रही है, जिसमें शराब के नमूने रखे गए हैं। उसका उपयोग ग्राहकों को सैंपल दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया। मौके से राजस्थान निवासी बभूताराम, हरियाणा के पानीपत निवासी अनिल कुमार और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कैंटर में भरी शराब को धान की भूसी के बोरों से ढककर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। यह खेप पंजाब से लाकर सोनभद्र के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। वहां से इसे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन हरियाणा के भूपेंद्र दहिया और उसका मैनेजर दीपक करते हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।