{"_id":"6a3ccdba9bec9adf33022fa4","slug":"video-dj-laden-magic-van-rams-into-parked-vehicle-from-behind-in-sonbhadra-two-dead-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र में खड़े वाहन में पीछे से घुसी डीजे लदी मैजिक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र में खड़े वाहन में पीछे से घुसी डीजे लदी मैजिक, दो की मौत
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:12 PM IST
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को डीजे लदी मैजिक खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
रॉबर्ट्सगंज की डीजे साउंड सर्विस की मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बारात की बुकिंग पूरी कर वापस लौट रही थी। गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचते ही वाहन सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चंदन (42) पुत्र राजकुमार, निवासी चुर्क को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शिवा (21) पुत्र राजमन, निवासी छपका और विनय कुमार (21) पुत्र शिव प्रसाद, निवासी गड़वां को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतकों की पहचान मनोज कुमार मौर्य (32) निवासी लोढ़ी (आरटीओ कार्यालय के पास) और श्याम बाबू निवासी छपका के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।