फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth killed, one injured in head-on collision between two motorcycles

Sonebhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की गई जान, एक घायल

Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, one injured in head-on collision between two motorcycles
कोन। थाना क्षेत्र के देवाटन में शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल धर्मराज कन्नौजिया (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार चांचीकला निवासी राजेश का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। खेमपुर निवासी धर्मराज कन्नौजिया हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन का काम करने के बाद शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान देवाटन के पास उसकी बाइक की कोन की ओर से चांचीकला जा रहे राजेश की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कोन पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान धर्मराज ने दम तोड़ दिया।धर्मराज चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह हर घर नल योजना में काम करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed