फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Athletes showcase their prowess in master athletics

Sonebhadra News: मास्टर एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Athletes showcase their prowess in master athletics
तियरा स्टेडियम में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी और अतिथियों क
सोनभद्र। उम्र को मात देकर खिलाड़ियों ने शनिवार को ट्रैक और मैदान पर दमखम दिखाया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित चतुर्थ जनपद स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 30 से 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न दौड़ और फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने दीप प्रज्वलित कर किया। 100 मीटर दौड़ के 30 से अधिक आयु वर्ग में दीपक यादव, 45 से अधिक आयु वर्ग में संजय सिंह, 55 से अधिक आयु वर्ग में दिनेश सिंह और 60 से अधिक आयु वर्ग में राजेश राम प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अश्वनी दुबे, 45 से अधिक में अजीत कुमार और 55 से अधिक में दिनेश सिंह ने बाजी मारी। 1500 और 5000 मीटर दौड़ में यूपी सिंह प्रथम रहे। फील्ड स्पर्धाओं में गोला फेंक के महिला 35 से अधिक आयु वर्ग में भारती झा और पुरुष 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजन सिंह प्रथम रहे। चक्का फेंक में भारती झा, सत्यम सिंह, सुनील यादव और राजन सिंह ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक में सत्यम सिंह और सुनील कुमार यादव विजेता रहे। लंबी कूद में राजेश राम, राजन सिंह, दिनेश सिंह और दीपक यादव ने अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एचपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, लोकदल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed