{"_id":"6a3cccfd49f2f6f41102eeab","slug":"video-leopard-kills-stray-dog-in-new-shimla-residents-alarmed-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, सुबह-सुबह कुत्ते का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, सुबह-सुबह कुत्ते का किया शिकार
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:08 PM IST
राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेंदुए ने लावारिस कुत्ते का शिकार कर लिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सुबह के समय न्यू शिमला की एक कॉलोनी में पहुंचा और वहां घूम रहे एक लावारिस कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुए की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।