सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Congress attacks Minister Vijayvargiya statement on infidels and ladli bahna yojna

Khandwa News: 'लाड़ली बहना कोई भीख नहीं', कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस की प्रतिभा ने साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 12:09 PM IST
Congress attacks Minister Vijayvargiya statement on infidels and ladli bahna yojna

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान से कांग्रेस पार्टी को सत्ताधारी दल पर पलटवार करने का मौका मिल गया है। विजयवर्गीय द्वारा सरकार की बनाई सड़कों और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से दूर रहने की सीख देने पर प्रदेश के खंडवा जिले से कांग्रेस नेत्री और टीम राहुल गांधी की सदस्य प्रतिभा रघुवंशी ने इस मामले में सीएम मोहन यादव पर जमकर हमला बोला है।

कांग्रेस नेत्री प्रतिभा रघुवंशी का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से यही रवैया रहा है कि संविधान की मूल आत्मा को जाति और धर्म के नाम पर खंडित किया जाए। समय-समय पर ऐसे जाति या धर्म से जुड़े शब्दों का उपयोग, चाहे वह 'काफिर' हो या 'जिहादी', किया जाता रहा है। जबकि यह देश किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को इस तरह की इजाजत नहीं देता। चुनाव जीतने तक आप किसी पार्टी के नेता हो सकते हैं, लेकिन शपथ लेने के बाद आप इस देश के चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं। ऐसे में किसी मंत्री द्वारा इस तरह की बात करना संविधान पर हमला है, जो भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली को दर्शाता है।

यही नहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रतिभा रघुवंशी ने आगे कहा कि ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं। ये जाति और धर्म के नाम पर झगड़े करवाना चाहते हैं। वहीं, लाड़ली बहना योजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह योजना चुनी हुई सरकार का वादा था। लाड़ली बहनों को कोई भीख नहीं दी जा रही है। हम ही लोग हैं जो टैक्स का पैसा सरकार को देते हैं। आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक महिला रसोई गैस संभाले या दूसरा घरेलू सामान खरीदे। ऐसे में सरकार जो सहायता राशि दे रही है, वह कोई भीख नहीं, बल्कि जनता के पैसे का ही उपयोग है।

ये भी पढ़ें- MP: महाकाल मंदिर में फिर टूटा दान का रिकॉर्ड, इस वर्ष समिति को मिले 144 करोड़ रुपये; जानें कहां से कितने आए?

इस तरह प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि वे कांग्रेस की नेता होने के नाते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कही गई बातों का कड़ा विरोध करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव कर सरकार अपनी योजनाओं से किसी भी वर्ग की महिलाओं को बाहर करने की बात न करे, क्योंकि इससे कहीं न कहीं आपकी सोच में फिरकापरस्ती जैसी मानसिकता उजागर होती है।

बता दें कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'काफिर' शब्द पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के लिए काम करती है। यदि कुछ लोग हमें काफिर मानते हैं, तो उन्हें सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों और 'लाड़ली बहना' जैसी योजनाओं का लाभ भी नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मॉकड्रिल

25 Jun 2026

एनसीसी छात्राओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, घोष वादन के साथ प्रस्तुत की सलामी एवं परेड

25 Jun 2026

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026
विज्ञापन

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026

कर्णप्रयाग प्रकरण: जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

24 Jun 2026

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

24 Jun 2026

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

24 Jun 2026

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

24 Jun 2026

हमीरपुर: युवक ने पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर दी जान

24 Jun 2026

जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख

24 Jun 2026

Video: नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

24 Jun 2026

Jodhpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक सवार से मारपीट पर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने वाहन पलटा, पुलिस ने

24 Jun 2026

Video: न विश्राम की सुविधा, न पीने का पानी, घुप अंधेरे में बसों का इंतजार

Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed