{"_id":"6a70a85ce711f31f2305a729","slug":"monday-of-sawan-jyotirlinga-omkareshwar-mamleshwar-went-on-boating-and-city-tour-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4572603-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: सावन के प्रथम सोमवार नौका विहार कर नगर भ्रमण पर निकले ओंकारेश्वर-ममलेश्वर, खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: सावन के प्रथम सोमवार नौका विहार कर नगर भ्रमण पर निकले ओंकारेश्वर-ममलेश्वर, खूब उड़ा गुलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 10:02 PM IST
Link Copied
खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर में आज श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की भव्य सवारी निकली। दोनों ज्योतिर्लिंग भगवान की रजत प्रतिमाओं का गौमुख घाट और कोटितीर्थ घाट पर विशेष पूजन-अभिषेक हुआ। इसके बाद यह सवारी मां नर्मदा नदी में नौका विहार करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकली। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पंचामृत से अभिषेक भी किया गया। इसके बाद सुसज्जित नौकाओं में दोनों भगवान की रजत प्रतिमा को विराजमान कर नर्मदा में नौका विहार कराया गया।
इस दौरान भोले बाबा के दर्शन के लिए नर्मदा के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मौजूद हर कोई हर-हर महादेव और जय ओंकारेश्वर महादेव के जयघोष कर रहा था, जिससे पूरी तीर्थनगरी शिवमय हो गई। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद लिया, जबकि देश और दुनियाभर से आए कई भक्त इस दिव्य क्षण को अपने मोबाइल के कैमरों में भी कैद करते नजर आए।
भोले बाबा की सवारी के इस पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ ही रंग गुलाल उड़ा कर बाबा का स्वागत किया। वहीं संत-महात्माओं और स्थानीय नागरिकों सहित महिलाओं, युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने भी सवारी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये सभी पूरे समय ढोल ढमाकों की धुन पर थिरकते रहे। इसके चलते भोले बाबा की सवारी के पूरे मार्ग पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। इधर जिला प्रशासन ने भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। इसके बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकली इस भव्य सवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।