फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Veg and nonveg banner put up at hotels and dhabas along Kanwar Yatra route

काम की खबर: सावन में ओंकारेश्वर जाने वालों के लिए इन मार्गों पर पुलिस का खास प्लान, निकलने से पहले जान लीजिए

Sun, 02 Aug 2026 05:16 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 05:16 PM IST
सार

श्रावण मास में ओंकारेश्वर कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा पुलिस ने चार प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस पेट्रोलिंग, सुरक्षा कार्ड, फ्लेक्स-बैनर, यातायात डायवर्जन, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Veg and nonveg banner put up at hotels and dhabas along Kanwar Yatra route
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र श्रावण मास शुरू होते ही मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में भोले बाबा के दर्शन के लिए कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ने लगा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए खंडवा पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार प्रशासन ने चार प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, ताकि कांवड़ यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

विज्ञापन


खंडवा यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय ने शनिवार को एनएचएआई (NHAI) की टीम और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ खंडवा-ओंकारेश्वर, हरसूद-मुंदी-ओंकारेश्वर, पिपलोद-खंडवा-ओंकारेश्वर और बुरहानपुर-पंधाना-छैगांवमाखन-ओंकारेश्वर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस ने कांवड़ संघों के संचालकों और मार्ग में स्थित होटल व ढाबा संचालकों के साथ बैठक भी की। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई और आपात स्थिति में सहयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य के लिए क्यों अहम? जीत और हार के अलग-अलग मायने

हर कदम पर रहेगी पुलिस की निगरानी
प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर स्थायी पुलिस प्वाइंट स्थापित किए हैं। दोपहिया और चारपहिया पेट्रोलिंग वाहन लगातार पूरे यात्रा मार्ग पर गश्त करेंगे। प्रत्येक कांवड़ दल के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की पहचान और आपातकालीन सहायता के लिए सुरक्षा कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। बेहतर समन्वय के लिए वायरलेस संचार प्रणाली भी सक्रिय कर दी गई है।


होटल-ढाबों पर लगाए गए जागरूकता फ्लेक्स
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग में स्थित होटल और ढाबों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्स-बैनर लगाए गए हैं। इनमें शाकाहारी और मांसाहारी होटल-ढाबों की स्पष्ट जानकारी दी गई है। सड़क मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है और जगह-जगह पेयजल व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। जिला पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed