Khandwa News: दूध-जलेबी का भोग, गीतों की स्वरांजलि, खंडवा में ऐसे मनाई जाएगी किशोर कुमार की जयंती
महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर खंडवा में 2 से 4 अगस्त तक गौरव दिवस मनाया जाएगा। तीन दिनों तक 'खंडवा रन', 'वॉइस ऑफ खंडवा', सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और 'किशोर नाइट्स' सहित कई आयोजन होंगे। 4 अगस्त को समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के अभिनेता किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनकी स्मृति में हर वर्ष इस दिनांक पर खंडवा में गौरव दिवस मनाया जाता है। इस बार भी गौरव दिवस के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन दो अगस्त से शुरू होकर चार अगस्त तक किया जाएगा।
गौरव दिवस की शुरुआत रविवार, 2 अगस्त को 'खंडवा रन' के आयोजन से हो गई है। इसी दिन शाम को 'वॉइस ऑफ खंडवा' का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रतिभागी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जानें तीन अगस्त को क्या होगा?
तीन अगस्त को बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम को नगर निगम चौक पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित बॉम्बे बाजार से घंटाघर तक विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
चार अगस्त के कार्यक्रम
चार अगस्त को गौरव दिवस का मुख्य आयोजन होगा। सुबह किशोर कुमार की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक खंडवा पहुंचते हैं। श्रद्धालु और प्रशंसक किशोर कुमार की समाधि पर दूध-जलेबी का भोग अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके अमर गीतों को गाकर स्वरांजलि अर्पित करते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की नई चाल, 4 अगस्त से भारी बारिश की वापसी, कई जिलों के लिए चेतावनी
गौरव दिवस का समापन चार अगस्त की शाम पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाले 'किशोर नाइट्स' सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। इस कार्यक्रम में कलाकार किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे और उनकी यादों को जीवंत करेंगे।
