{"_id":"6a6cd6b6475efbe9b203b361","slug":"for-the-first-time-rainwater-reached-the-sanctum-sanctorum-of-lord-omkareshwar-jyotirlinga-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar News: पहली बार भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह तक पहुंचा बारिश का पानी, नाकाम रही कोशिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar News: पहली बार भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह तक पहुंचा बारिश का पानी, नाकाम रही कोशिशें
Fri, 31 Jul 2026 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:39 PM IST
सार
ओंकारेश्वर में मूसलाधार बारिश के बाद मंदिर परिसर से पानी बहते हुए गर्भगृह तक पहुंच गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। निर्माण कार्य और जल निकासी पर बढ़े दबाव को इसकी वजह माना जा रहा है। घटना के बाद ट्रस्ट ने पानी निकालकर सफाई कराई, जबकि श्रद्धालुओं ने स्थायी समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के गर्भगृह तक पहुंचा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मंदिर परिसर से होकर बारिश का पानी गर्भगृह तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी गर्भगृह तक वर्षा का पानी पहुंचते नहीं देखा।
वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तेज बारिश के कारण मंदिर परिसर में पानी भर गया। परिसर से निकासी मार्ग की ओर बहता हुआ पानी भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह के मूल स्वरूप के ठीक सामने तक पहुंच गया। पानी को रोकने के लिए मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी लकड़ी के गेट पर प्रयास करते रहे, लेकिन लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के कारण पानी अंततः गर्भगृह में प्रवेश कर गया।
ये भी पढ़ें- बारिश ने बिगाड़ी किसानों की मेहनत: जल निकासी रोकने से सैकड़ों हेक्टेयर की फसलें जलमग्न, करना पड़ा चक्काजाम
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य चल रहे हैं। इस दौरान मंदिर के ऊपर लगे तीन शेड हटाए गए हैं, सुखदेव मुनि प्रवेश द्वार को चौड़ा किया गया है तथा परिसर के अन्य हिस्सों में भी निर्माण कार्य जारी है। तेज बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में पानी परिसर में पहुंचने से निकासी व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और पानी गर्भगृह तक पहुंच गया।
वायरल वीडियो के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के बीच जल निकासी व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही तो सावन और अन्य पर्वों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मंदिर परिसर में वर्षा जल निकासी की व्यवस्था की तकनीकी समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने की मांग की है। हालांकि बारिश थमने के बाद मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने तत्काल पानी की निकासी और सफाई का कार्य शुरू कर दिया, जिसके बाद दर्शन व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रही। वायरल वीडियो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।