Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
ADC takes action against adulteration, takes decision on failed samples pending for four years
{"_id":"6a3cd0d6270d7c9c450cdc6b","slug":"video-adc-takes-action-against-adulteration-takes-decision-on-failed-samples-pending-for-four-years-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने मिलावटखोरी पर की कार्रवाई, चार साल से लंबित फेल सैंपलों पर लिया निर्णरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने मिलावटखोरी पर की कार्रवाई, चार साल से लंबित फेल सैंपलों पर लिया निर्णरू
संवाद न्यज एजेंसी
भिवानी। भिवानी में लालच के चलते खाने पीने की चीजों, खासकर मिठाईयों में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों पर पहली बार प्रशासन का आर्थिक चाबुक चला है। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने 200 से अधिक केसों में 50 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना ठोका है।
अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने करीब चार माह से मिलावट के लंबित केसों की सुनवाई कर अब तक करीब 200 केसों में 50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ठोक दिया है। एडीसी ने बताया कि त्यौहारों के समय मिठाई की मांग बढ़ती है। जिसके चलते कुछ लोग पैसे के लालच में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। एडीसी ने बताया कि जो सालों से लंबित केस पड़े थे, इनमें पनीर, मिठाई, देशी घी व वैजिटेबल ऑयल में मिलावट के ज्यादा केस थे। इसके बाग विद आउट रजिस्ट्रेशन के केस, जिनमें फूड सेफ्टी लाइसेंस ना लेना व रजिस्ट्रेशन ना करना है। वहीं तीसरी तरह के केस मिस ब्रांडिंग के हैं, जिनमें पैकेट पर बैच नंबर ना होना और सामग्री कब बनाई और कब तक प्रयोग होनी है, ये नहीं लिखा होता। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।