{"_id":"6adcfe54adcf9d074c09041a","slug":"car-collides-with-tractor-one-person-killed-two-injured-bhiwani-news-c-21-hsr1013-980015-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैक्टर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैक्टर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बहल। पातवान-झुंपा रोड पर शनिवार शाम ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार जयदेव (45) की मौत हो गई जबकि अनिल और गोलू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बहल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहल थाना प्रभारी उग्रसेन ने बताया कि कार में जयदेव निवासी नांगल, अनिल निवासी खेड़ीबर्की (हिसार) और गोलू निवासी गूगलवा सवार थे। पातवान-झुंपा रोड पर कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में जयदेव ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि अनिल और गोलू घायल हो गए।
ट्रैक्टर चालक की पहचान रघुवीर निवासी सुरपुरा कलां के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहल के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।