{"_id":"6adcfd143fbf0365ba00b624","slug":"hailstorm-in-several-villages-of-the-tosham-region-including-saral-cold-winds-lead-to-an-increase-in-the-chill-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159167-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरल समेत तोशाम क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि, ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरल समेत तोशाम क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि, ठंडी हवा से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र के गांव सरल में हुई ओलावृष्टि।
भिवानी। जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तोशाम क्षेत्र के मिरान, सरल, ढाणी सरल, थिलोड़, लक्ष्मणपुरा और खरकड़ी सहित आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे ठंडी हवा के बीच ठिठुरन बढ़ गई।
दिनभर धूप खिलने के बाद दोपहर से आसमान में बादल छाने लगे। शाम होते-होते तेज ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को दोपहिया वाहन चालकों को हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता
तोशाम क्षेत्र के गांवों में दोपहर बाद मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। ग्रामीण वीरेंद्र और सोमबीर के अनुसार काले बादलों के छाने के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से खेतों और छतों पर सफेद परत जम गई। ओलावृष्टि और ठंडी हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
किसान शमशेर और कर्मबीर ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। धान की कटाई और रबी फसलों की बुवाई के इस दौर में मौसम का अचानक बदलना किसानों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने और खेतों में खड़ी फसलों की निगरानी करने की जरूरत है।
अगले 48 घंटे में रात का तापमान और गिरने के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार आगामी 48 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है जिससे आवागमन पर असर पड़ सकता है। बदलते मौसम को देखते हुए किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित रखने और खेतों में खड़ी फसलों की सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की सलाह दी गई है।