{"_id":"6a3d1c5cd320f37a870e5574","slug":"video-mayor-vikas-sharma-blunt-statement-on-muharram-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक, कहा- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक, कहा- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
मोहर्रम पर्व को लेकर महापौर विकास शर्मा ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। महापौर ने कहा कि मोहर्रम गम का प्रतीक है। इसकी मूल भावना को समझते हुए इसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजन के नाम पर किसी भी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन, माहौल खराब करने की कोशिश या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान सभी कमेटियां प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और रूट का पूरी गंभीरता से पालन करें। बिना अनुमति मार्ग परिवर्तन, अनावश्यक भीड़ जमा करने और आम नागरिकों को परेशानी पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचा जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी का सम्मान और भाईचारा बढ़ाने के लिए होते हैं, इसलिए किसी भी आयोजन से दूसरे लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
महापौर ने विशेष रूप से ताजियों की ऊंचाई को लेकर भी सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार अत्यधिक ऊंचे तजियों के कारण बिजली के तारों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। ऐसे में आयोजक सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ गतिविधि या ऐसा कोई कार्य जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जुलूस मार्गों पर सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को कोई परेशानी न हो।
उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि रूद्रपुर हमेशा आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है। सभी लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएं, लेकिन कानून और व्यवस्था सर्वोपरि है। त्योहार सम्मान के साथ मनाए जाएं, किसी भी प्रकार की अराजकता के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।