{"_id":"6add05373e8f057f23066f1e","slug":"harshita-and-daksh-stood-first-in-the-ball-throw-kashipur-news-c-235-1-rdp1019-150647-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाल थ्रो में हर्षिता और दक्ष रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाल थ्रो में हर्षिता और दक्ष रहे प्रथम
Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत एकीकृत खेल कार्यक्रम के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए ब्लॉक स्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक नीरज सोनी, विशिष्ट अतिथि दलजीत सिंह गौराया, मोहम्मद कासिम, बीईओ सत्येंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बॉल थ्रो के बालिका वर्ग में हर्षिता प्रथम, नेहा पाठक द्वितीय और बालक वर्ग में दक्ष प्रथम और अक्षय गौतम द्वितीय रहे। म्यूजिकल चेयर में अमनदीप कौर प्रथम और हर्षिता द्वितीय रहीं। बोसी के बालिका वर्ग में सलोनी और बालक वर्ग में दक्ष जीते। फन रेस में अमनदीप कौर और अरमान अव्वल रहे। विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां ब्लॉक समन्वयक अवतार सिंह, कंचन, कामिनी, खेल समन्वयक डोरी लाल, महेश कुमार रावत, विशेष शिक्षक शिवांगी, अंजू, जसप्रीत कौर, प्रवीण कुमार अरोड़ा, धीरज सक्सेना, हेमंत बण आदि थे।
विज्ञापन