{"_id":"6a3d6ee16623bcfebf04d889","slug":"video-crackdown-on-restaurant-operators-for-ignoring-fire-safety-norms-unsafe-cabins-removed-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO
जौनपुर पुलिस और प्रशासन की टीम भंडारी इलाके में कार्रवाई के बाद टीडी कालेज क्षेत्र में आईं। यहां होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। जहां पर्दा लगाकर बनाए गए प्राइवेट केबिन पर आपत्ति जाहिर की गई। अधिकारियों ने इस तरह के केबिन को हटवाया। साथ ही सभी को चेतावनी दिया कि इस तरह के केबिन न बनवाए। अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास के कोई उचित प्रबंध नहीं थे। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें टीडी कॉलेज के आसपास कुछ रेस्टोरेंट में सुरक्षित जगह बनाकर लोगों को बैठाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि केबिन न तो अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप थे और न ही किसी आपात स्थिति में प्रवेश व निकास के अलग-अलग रास्ते थे। मौके पर ही इन असुरक्षित केबिनों को हटवा दिया गया है, और शेष बचे केबिनों को भी जल्द ही हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।