{"_id":"6a3d699781c5584dea0ef250","slug":"video-shuklaganj-two-young-women-clash-in-the-middle-of-the-road-over-a-grudge-traffic-jam-ensues-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर सरस्वती टॉकीज के सामने बुधवार रात दो युवतियों के बीच खुन्नस को लेकर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। मारपीट व झगड़े के दौरान वहां भीड़ लगने से काफी देर जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले गई। वहां दोनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गुरुवार सुबह दोनों की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पोनीरोड निवासी आयुषी पांडे ने बताया कि वह राजधानी मार्ग पर थी। तभी नेहरू नगर निवासी पलक मिश्रा और सुभाष मिश्रा आए और किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। वहीं, पलक ने तहरीर देकर बताया कि वह भी राजधानी मार्ग पर थी। तभी आयुषी और कृष्णा तिवारी आए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। उधर, गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।