{"_id":"6adcd509beee5811c20f69d1","slug":"kanpur-cm-may-unveil-projects-worth-400-crore-in-bithoor-public-meeting-also-likely-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर से 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं सीएम, कर सकते हैं जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर से 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं सीएम, कर सकते हैं जनसभा
Sat, 24 Oct 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिल्हौर-बिठूर विधानसभा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिठूर में सोमवार को प्रस्तावित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, केडीए, नगर पंचायत, नगर पालिका से परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। मुख्यमंत्री के संभावित करीब दो घंटे के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बिठूर पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। फिर मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, टूल किट और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत करीब 10 योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को लाभार्थियों की सूची और जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।