{"_id":"6a3d720e9bec9adf3302303d","slug":"video-kannauj-a-fire-broke-out-in-a-spare-parts-shop-causing-a-loss-of-one-crore-rupees-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची
पश्चिमी बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध लाला मोटर्स स्पेयर पार्ट्स की दुकान में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा एक करोड़ रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के लिए तीन जिलों की दमकल प्रयास कर रहीं है। खबर लिखे जाने तक जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित अखिलेश गुप्ता की लाला मोटर्स की दुकान से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। दुकान के अंदर स्पेयर पार्ट्स के साथ-साथ एक कार भी खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सैकड़ों लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।