{"_id":"6a3d69a0b787b3980d017888","slug":"video-shuklaganj-construction-of-aarti-site-costing-rs1-crore-remains-incomplete-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा
सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर बनारस की तरह करीब एक करोड़ की लागत से आरती स्थल का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग की कार्यदायी एजेंसी की ओर से कराया जा रहा। लेकिन काम बेहद धीमी गति से होने से अभी भी 40 फीसदी बाकी है, जबकि 15 जून काम खत्म करने की डेडलाइन थी। मानसून मानसून आ चुका है। गंगा का जलस्तर बढ़ा तो इस बार भी कार्य अधूरा ही रह जाएगा।
पिछले साल जून माह में आरती स्थल का कार्य शुरू कराया गया था ताकि आनंद घाट का सुंदरीकरण हो सके और यहां आने वाले लोग आरती स्थल पर रहकर मां गंगा नदी की आरती ऊंचाई से कर सकेंगे। लेकिन 15 जून की डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है। जबकि करीब 15 दिन पहले ही सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पर्यटन विभाग के जेई व कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नदी में जलस्तर बढ़ने से पहले ही कार्य पूरा हो जाए। लेकिन चार दिनों से कार्य रूका पड़ा है। अब तक 60 फीसदी कार्य हो सका है, जबकि डेढ़ माह में नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगेगा। ऐसेे में बाढ़ जैसे हालात घाट पर हो जाते है जिससे काम नहीं हो सकता है। सदर विधायक ने बताया कि वह संबंधित विभाग के जेई और कार्यदायी एजेंसी से बात करेंगे। मजूदरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को समय से खत्म करने को कहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।