{"_id":"6a3d69a7270d7c9c450cdd1d","slug":"video-shuklaganj-12-water-coolers-out-of-order-passersby-deprived-of-cold-water-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी
गंगाघाट नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर कई लाख की लागत से 59 वाटर कूलर लगवाए थे। इसमें से 12 वाटर कूलर खराब पड़े है। ऐसे में राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने को नहीं मिल रहा।
सीताराम कॉलोनी स्थित नमामि गंगे पार्क में लगा वाटर कूलर एक माह से पूरी तरह से खराब है। यहां सुबह की सैर करने वाले सुशील, अरिदमन सिंह, पुनीत गुप्ता, सुशील गौतम ने बताया कि गर्मी लगने के बाद पानी की जरूरत पड़ती है, लेकिन वाटर कूलर खराब है। मोहल्ला गांधी नगर स्थित ब्राइट कैरियर स्कूल के पास लगा वाटर कूलर भी पानी नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि पालिका को जानकारी दी गई, परंतु सुनवाई नहीं हुई। नवीन गंगापुल मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड, राजधानी मार्ग स्थित कोतवाली गंगाघाट के बाहर, न्यू पीएचसी के बाहर लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आ रहा है। नगर पालिका के बाहर लगा वाटर कूलर भी खराब है। पालिका ईओ डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि जलकल प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं, जलकल प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी जानकारी में लगभग सभी सही हैं, यदि कुछ खराब है तो मरम्मत कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।