{"_id":"6a3e193866de6ced410ae041","slug":"video-road-accident-in-kalka-three-wheeler-driver-dies-after-being-hit-by-a-bus-case-registered-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालका में सड़क हादसा: बस की टक्कर से थ्री-व्हीलर चालक की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में सड़क हादसा: बस की टक्कर से थ्री-व्हीलर चालक की मौत, केस दर्ज
कालका-खेड़ावाली मार्ग पर एक निजी बस और थ्री-व्हीलर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान गांधी चौक निवासी 54 वर्षीय रजित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि रजित सिंह सोमवार रात थ्री-व्हीलर में सवारियां छोड़कर खेड़ावाली से कालका लौट रहे थे। रात करीब 9:15 बजे जब वह खेड़ावाली स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्री-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रजित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।