{"_id":"6a3e277643ede22b5a05c77b","slug":"video-muharram-processions-taken-out-in-agra-city-echoes-with-chants-of-ya-hussain-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर, अकीदत और गम के बीच निकले ताजिया जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर, अकीदत और गम के बीच निकले ताजिया जुलूस
करबला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को शहर में अकीदत और गम का माहौल रहा। पाय चौकी स्थित इमामबाड़ा से ऐतिहासिक फूलों का ताज़िया उठने के साथ ही शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से ताज़िया जुलूस निकलना शुरू हो गए।
मुहर्रम के अवसर पर आयोजित मजलिसों और मातमी जुलूसों में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। 'या हुसैन' की सदाओं के बीच मातम किया गया। जुलूसों में अलम, मेहंदी और आकर्षक ताज़िए श्रद्धा के साथ निकाले गए। रास्ते भर लोगों ने ताज़ियों का इस्तकबाल किया और जगह-जगह शर्बत व पानी की सबीलें लगाकर अकीदतमंदों की सेवा की।
पाय चौकी से निकला ऐतिहासिक फूलों का ताज़िया निर्धारित मार्गों से होता हुआ अबुल उल कर्बला के लिए रवाना हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जुलूस मार्गों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
परंपरा के अनुसार मुहर्रम की दसवीं पर फूलों के ताज़िए से जुड़े फूलों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।