{"_id":"6a3eb73a3b4dc7d3990cf85f","slug":"video-on-the-day-of-ashura-muharram-alams-were-raised-and-the-air-resonated-with-cries-of-ya-hussain-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यौमे आशूरा पर उठे मुहर्रम के अलम, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजी फिजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यौमे आशूरा पर उठे मुहर्रम के अलम, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजी फिजाएं
अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
Link Copied
काशीपुर। मोहर्रम के यौमे आशूरा पर शुक्रवार को मातमी माहौल में मुहर्रम के ताजिये व अलम उठाए गए। कर्बला के शहीदों की याद में अजादारों ने ‘या हुसैन, या हुसैन’ की सदाएं बुलंद की। देर सांय करबला मैदान में ताजिये दफन किए।
मोहल्ला बांसफोड़ान, विजयनगर-नई बस्ती और जसपुर खुर्द क्षेत्रों से उठने वाले ताजिये देर शाम अल्ली खां स्थित करबला मैदान पहुंचें। यहां दुरूद-ओ-फातिहा पढ़कर शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। लोगों ने अपने घरों में भी नजर-ओ-नियाज़ का एहतमाम किया। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह शरबत और ठंडे पानी की सबीलें लगाई गईं। वहां करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, अब्दुल रशीद नश्तर एड, पप्पू मंसूरी, अनवार हुसैन, इनआम हुसैन, शरीफ माहगीर, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, रहमत अली खां, मुशर्रफ हुसैन, अशरफ सिद्दीकी, शफीक अंसारी, कमर नईम, सआलम खान, डा. एमए राहुल, हाजी सलीम खां, मोबीन खां आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।