{"_id":"6a3f5e64d3c81acbee0c3ef0","slug":"video-video-ayathhaya-ma-tarasafaramara-para-karata-lgana-sa-bjal-karama-ka-mata-shatadauna-na-lna-sa-haaa-hathasa-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, शटडाउन न लेने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, शटडाउन न लेने से हुआ हादसा
शहर के तुलसी उद्यान के पीछे मजगवां मंदिर के पास शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर पर विद्युत फॉल्ट ठीक करते समय बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार मौर्य बाराबंकी के निवासी थे और निर्मोचन घाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे।
भोर में आई आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए वह सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन नहीं लिया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पारिवारिकजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप कहा काम था सीढी ढोने का चढ़ा दिया सीढ़ी पर लापरवाही से हुई मौत। विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।