Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
The government should declare the cow as the mother of the nation and make a protocol: Avimukteshwarananda
{"_id":"6a3f5c5666ac3839430048ce","slug":"video-the-government-should-declare-the-cow-as-the-mother-of-the-nation-and-make-a-protocol-avimukteshwarananda-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाय को राष्ट्र माता घोषित कर प्राेटोकॉल बनाए सरकार: अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को राष्ट्र माता घोषित कर प्राेटोकॉल बनाए सरकार: अविमुक्तेश्वरानंद
गाय को राष्ट्र माता घोषित कर प्राेटोकॉल बनाए सरकार: अविमुक्तेश्वरानंद
बुधवार सुबह गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे शंकराचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारत सरकार को गाय राष्ट्र माता घोषित कर प्रोटोेकॉल बनाए। गोमाता के बारे में देश में सिर्फ एक कानून बनाए। चेतावनी भरे लहजे में कहा सरकार गाय को पशु समझती है तोे घोषणा करे। फिर उसे सबक सिखाया जाएगा।
भानपुर रेलवे फाटक रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम
ने कहा कि गोमाता के बारे में एक कानून हो। भारत सरकार गाय को पशु समझती है तोे घोषणा करे। फिर उसेे सबक सिखाया जाएगा। सरकार के किसी भी कागज पत्र में गाय पशु घोषित हैै। वह अंग्रेजाें के नक्शे कदम पर चल रही है। उसे अंग्रेजों की तरह सत्ता से हटाने के लिए जुट जाना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि इतिहास में दर्ज है कि मुसलमानों ने खाने के लिए गाय का वध नहीं किया, बल्कि हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए हत्या करते थे। मगर पशु को मुसलमान शासकों ने भी पशु नहीं माना। वह इस संबंध में मौन रहे। गाय को पशु मानने का कानून अंग्रेजों ने बनाया। जबकि बेदों में पुराणों में गाय को माता माना गया। गोहत्या पर पशु क्रूरता का कानून लागू होना गलत है। उन्होंने आह्वान किया कि गाय को पशु मानने वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जुट जाने का समय है। उन्होंने कार्यक्रम में संविधान की पुस्तकें भेंट कीं। इस मौके पर पूर्व विधायक अशफाक अली खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, विपिन कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमर फारुख सैफी, मास्टर अनवर अली, अमन चौधरी, जितांबर यादव, आलोक भारती आदि मौजूद रहे l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।