{"_id":"6a3f6a956eeafc62f9047f7a","slug":"video-uproar-on-hpu-campus-scuffle-breaks-out-between-protesters-and-police-after-attempts-to-stop-effigy-burning-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ईसी बैठक के बीच एचपीयू में बवाल, पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ईसी बैठक के बीच एचपीयू में बवाल, पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:45 AM IST
हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद(ईसी) की बैठक के बीच शनिवार को विवि परिसर में खूब बवाल हुआ। बैठक शुरू होने से पहले एचपीयू के कर्मचारी, संगठन, एसएफआई व एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा को ज्ञापन भी साैंपा। वहीं बैठक के बीच परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीसी के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसी दाैरान पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। माैके पर मौजूद क्यूआरटी और पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को पुतला जलाने से रोका। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता ने गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। तनावपूर्ण माहाैल के बीच पुलिस के रोकने की कोशिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने वीसी के फोटो जला दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।