{"_id":"6afd3926829301a4070369a9","slug":"dharamshala-congress-mlas-lashed-out-against-the-bjp-within-the-assembly-complex-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ गरजे कांग्रेस विधायक, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ गरजे कांग्रेस विधायक, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन
Wed, 18 Nov 2026 11:05 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:05 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष ओर विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस दाैरान दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
धर्मशाला में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा लॉबी में एकजुट हुए। उन्होंने भाजपा के विरुद्ध लगातार नारेबाजी की। इसके बाद हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सभी नेता नारेबाजी करते हुए विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़े। इस प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए करों के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा केवल प्रस्ताव पेश कर रही है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा करने से बच रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने हिमाचल का ईमान बेचा और सत्ता में हिमाचल का स्वाभिमान को नीलाम किया। प्रदर्शन के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर हिमाचल को बेचने के आरोप लगाए। कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमकेयर को लेकर सदन में जो बात कही है, उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
