{"_id":"6afd3142ced488ea11020335","slug":"shilai-shooting-incident-khajan-singh-was-shot-while-returning-after-dropping-off-his-prospective-daughterinl-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई गोलीकांड: होने वाली बहू को मायके छोड़कर लौटते खजान सिंह को मारी थी गोली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई गोलीकांड: होने वाली बहू को मायके छोड़कर लौटते खजान सिंह को मारी थी गोली, जानें पूरा मामला
Wed, 18 Nov 2026 10:31 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:31 AM IST
सार
सिरमाैर जिले के शिलाई के कोटी उतरऊ में चलती मोटरसाइकिल पर हुए गोलीकांड में 55 वर्षीय खजान सिंह को उस समय गोली मारी गई थी, जब वे होने वाली बहू को मायके छोड़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के शिलाई के कोटी उतरऊ में चलती मोटरसाइकिल पर हुए गोलीकांड में 55 वर्षीय खजान सिंह को उस समय गोली मारी गई थी, जब वे होने वाली बहू को मायके छोड़कर लौट रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, खजान सिंह 9 नवंबर की शाम चचेरे भाई रविंद्र सिंह के साथ युवती को छोड़ने गए थे।
विज्ञापन
वहां रात बिताने के बाद 10 नवंबर की सुबह लौटते समय यह वारदात हुई, हालांकि हत्या की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जांच के लिए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जिसमें साइबर टीम भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस हर पहलू से साक्ष्य खंगाल रही है। जामु कोटी पंचायत प्रधान अशोक ठाकुर के अनुसार, खजान सिंह के बेटे से प्रेम प्रसंग के चलते युवती डेढ़ माह से उनके घर रह रही थी। परिजनों की सहमति से 12-13 नवंबर को शादी तय होने पर खजान सिंह बहू को मायके छोड़ने गए थे। लौटते समय कोटी उतरऊ मोड़ के पास सिर में गोली लगी, जिसे वे सामान्य चोट समझ बैठे और युवती के पिता को फोन कर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
