{"_id":"6a3f686c51b31668000ea7fd","slug":"video-electricity-employees-protest-in-panchkula-over-their-demands-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के डिवीजन ऑपरेशन पंचकूला परिसर में एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न सब-डिवीजनों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए।
यूनिट सचिव नरेश अंतिल ने मंच संचालन किया, जबकि अध्यक्षता यूनिट प्रधान अनिल कालीरमन ने की। प्रदर्शन के दौरान सिटी सब-डिवीजन के प्रधान कुलदीप सिंह ने एसडीओ सिटी पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से प्रतिदिन दो घंटे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसे दबाने के लिए कर्मचारियों को न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जेई-1 विशाल के तबादला आदेश रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
यूनिट प्रधान अनिल कालीरमन ने बताया कि न्यायालय में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। यूनियन के अधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं और कार्यालय के कार्य में कोई बाधा नहीं पहुंचा रहे। न्यायालय ने जवाब दाखिल करने के लिए अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 तय करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की शर्त दोहराई।
प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारिणी के संगठनकर्ता रमेश भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 20 जून को हिसार में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी। इसी क्रम में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से 2 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।