Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Youths performed amazing stunts during the Muharram procession. Tazias were buried on the concrete bridge that began near the municipality.
{"_id":"6a3f5c71dd71b71d3c07af26","slug":"video-youths-performed-amazing-stunts-during-the-muharram-procession-tazias-were-buried-on-the-concrete-bridge-that-began-near-the-municipality-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतंगेज करतब पालिका के निकट से शुरू पक्केे पुल पर दफन ताजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतंगेज करतब पालिका के निकट से शुरू पक्केे पुल पर दफन ताजिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। मुहर्रम में ताजिए का जुलूस परंपरागत मार्गों सेे निकाला गया। उसके आगे युवाओं नेे हैरतंगेज करतब दिखाए। इस बीच कुछ लोग राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य कमा रहे थे। पक्केे पुल के निकट ले जाकर ताजिए दफन किए।
शुक्रवार को ताजिए का जुलूस नगर पालिका के निकट से शुरू हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जहां कुछ युवक लाठी डंडे से करतब दिखा रहे थे, वहीं कुछ युवक कीलों पर लेट कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर रहे थे। कई ने खुद को लहूलुहान कर लिया। अग्रसेन प्रतिमा के आगेे सेे होकर जुलूस चौहानपुरी से निकल कर पक्केे पुल के पास पहुंचा। यहां ताजिए दफन किए गए। इस दौरान अय्यूब अली, भूरे खां, सरताज उर्फ कलुआ आदि मौजूद रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस साथ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।