{"_id":"6a3f5c8b40c5151f7c0d3a59","slug":"video-man-shoots-himself-to-bring-his-wife-back-police-busts-racket-husband-arrested-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद को मारी गोली, पुलिस ने किया भंडाफोड़, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद को मारी गोली, पुलिस ने किया भंडाफोड़, पति गिरफ्तार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का पर्दाफाश किया है। पत्नी से हुए घरेलू विवाद के बाद सहानुभूति बटोरने के लिए खुद को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों पर झूठा आरोप लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि माछरा भगवानपुर गांव के तेजपाल ने 24 जून को तहरीर दी थी कि उसके भाई मनोज को अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्यों का विश्लेषण हुआ, तो पूरा मामला फर्जी निकला। सीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। करीब एक महीना पहले वह मायके चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। 23 जून को जब पत्नी अपने भाई के साथ दिल्ली रहने चली गई, तो मनोज बुरी तरह परेशान हो गया। शराब के नशे में पत्नी को वापस बुलाने और उसकी सहानुभूति पाने के उद्देश्य से उसने अपने ही तमंचे से बाएं हाथ में गोली मार ली और भाई को झूठी कहानी सुना दी। एसएसआई अमित कुमार व एसआई प्रमोद कुमार ने आरोपी की निशानदेही पर बाग की झाड़ियों से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।