{"_id":"6a3f5c5fb77221cc3507f142","slug":"video-kama-naha-ha-raha-katata-katana-ka-mamal-70-ka-lga-eta-rabja-ijakashana-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहे कुत्ते काटने के मामले, 70 काे लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हो रहे कुत्ते काटने के मामले, 70 काे लगा एंटी रैबीज इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। कुत्ते एवं बंदर के काटे जाने के मामले कम नहीं हो रहे। नगर और ग्रामीण अंचलों में लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी में 70 को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिसमें 20 लोगों को प्रथम इंजेक्शन लगा।
पिछले कुछ दिनों से कुत्ते और बंदर द्वारा लोगों को काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नगर हो या ग्रामीण अंचल। हर जगह लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी में 70 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। इनमें
अधिकांश लोग कुत्ते के काटे हुए थे। बंदर के काटे के चंद ही लोग शामिल थे। जिन 70 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए, उनमें 20 लोग ऐसे थे, जिनको पहला इंजेक्शन लगाया गया। इनमें किसी को सोमवार दोपहर बाद काट लिया तो कोई मंगलवार की सुबह कुत्ते का शिकार हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्चना गंगवार का कहना है कि कुत्ते काटे के मामले दोबारा फिर बढ़ गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।