पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Paternal aunt, along with her son, kidnapped the innocent child.

Amroha News: सगी ताई ने बेटे के साथ मिलकर किया मासूम का अपहरण

Tue, 30 Jun 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 30 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Paternal aunt, along with her son, kidnapped the innocent child.
गजरौला (अमरोहा)। महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने सगे देवर के पांच साल के बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर आरोपी महिला मासूम को बेहोशी की हालत में जंगल में फेंककर भाग गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा सूर्यांश (5) रविवार की सुबह करीब 10 बजेे पोलियो की दवाई पीने गया था। वहां से वापस आकर वह घर के पास खेलने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसकी भाभी सरिता और भतीजा उसके बेटे का अपहरण कर ले गए। काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद आरोपी भतीजा उसके बेटे को मुरादाबाद ले गया, लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने मासूम को रहमापुर के जंगल में ज्यारत के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और भाग गया। परिजन मासूम को लेकर थाने आए। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी सरिता व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै। बालक सकुशल मिल गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed