mAadhaar App Discontinued: आधार कार्ड लगभग हर किसी के पास होता है क्योंकि कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, आधार से जुड़े काम के लिए लोग mAadhaar App का इस्तेमाल भी करते हैं या थे।
आज आखिरी दिन: mAadhaar App आज से हो रहा है बंद, अब किस नए एप पर और कैसे होंगे आधार से जुड़े काम? यहां जानें
Aadhaar Card New App: क्या आप जानते हैं आज यानी 30 जून 2026 से आधार कार्ड का पुराना एप बंद हो रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अब नए एप पर कैसे आधार से जुड़े काम कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mAadhaar App को लेकर क्या कहा UIDAI ने?
- दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट जारी किया
- इस पोस्ट में बताया गया है कि mAadhaar App को रिटायर किया जा रहा है
- साथ ही पोस्ट में लोगों से नई Aadhaar App को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है
mAadhaar App is retiring tomorrow. Download Aadhaar App today for smarter, smoother & simpler experience!
— Aadhaar (@UIDAI) June 29, 2026
Download now - https://t.co/X1ymzxksIZ #mAadhaarApp #AadhaarApp #UIDAI #AadhaarServices pic.twitter.com/e3IfhoLDqB
कैसे इस्तेमाल करें आधार की नई एप का?
पहला स्टेप
- सबसे पहले आपको आधार के नए एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है
- फिर इस एप को इंस्टॉल करें
- इसके बाद आपको यहां पर अपनी पसंद की भाषा चुननी है
- अब आपको आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर को यहां पर दर्ज करें
दूसरा स्टेप
- फिर आपके आधार वाले मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां भरें और अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करवा लें
- अब आपको Face Authentication करवाना होगा जिसमें आपको मोबाइ के कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करवाना होता है
तीसरा स्टेप
- इसके बाद 6 डिजिट का एप के लिए सिक्योरिटी पिन बना लें
- अब एक बार फिर से आधार की जानकारी दें और ओटीपी से वेरिफाई करवा लें
- इसके बाद एप से अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर घर बैठे बदल सकते हैं
- साथ ही भविष्य में कई अन्य काम भी घर बैठे ही किए जा सकेंगे