पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज आखिरी दिन: mAadhaar App आज से हो रहा है बंद, अब किस नए एप पर और कैसे होंगे आधार से जुड़े काम? यहां जानें

Tue, 30 Jun 2026 11:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:26 AM IST
सार

Aadhaar Card New App: क्या आप जानते हैं आज यानी 30 जून 2026 से आधार कार्ड का पुराना एप बंद हो रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अब नए एप पर कैसे आधार से जुड़े काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
The mAadhaar app is shutting down today download the new Aadhaar app now
mAadhaar App 30 जून से बंद। - फोटो : Amar Ujala AI

mAadhaar App Discontinued: आधार कार्ड लगभग हर किसी के पास होता है क्योंकि कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, आधार से जुड़े काम के लिए लोग mAadhaar App का इस्तेमाल भी करते हैं या थे।



पर आज यानी 30 जून 2026 से इस mAadhaar App को रिटायर किया जा रहा है। ऐसे में इस एप में अब यूआईडीएआई की तरफ से अपडेट नहीं आएंगे और इसकी सबी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। ऐसे में आपको आधार कार्ड की नई एप के बारे में पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं आधार कार्ड की एप के बारे में...

The mAadhaar app is shutting down today download the new Aadhaar app now
mAadhaar App 30 जून से बंद। - फोटो : Adobe Stock

mAadhaar App को लेकर क्या कहा UIDAI ने?

  • दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट जारी किया
  • इस पोस्ट में बताया गया है कि mAadhaar App को रिटायर किया जा रहा है
  • साथ ही पोस्ट में लोगों से नई Aadhaar App को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है


The mAadhaar app is shutting down today download the new Aadhaar app now
mAadhaar App 30 जून से बंद। - फोटो : Adobe Stock

कैसे इस्तेमाल करें आधार की नई एप का?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले आपको आधार के नए एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है
  • फिर इस एप को इंस्टॉल करें
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी पसंद की भाषा चुननी है
  • अब आपको आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर को यहां पर दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
The mAadhaar app is shutting down today download the new Aadhaar app now
mAadhaar App 30 जून से बंद। - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपके आधार वाले मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां भरें और अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करवा लें
  • अब आपको Face Authentication करवाना होगा जिसमें आपको मोबाइ के कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करवाना होता है
विज्ञापन
The mAadhaar app is shutting down today download the new Aadhaar app now
mAadhaar App 30 जून से बंद। - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद 6 डिजिट का एप के लिए सिक्योरिटी पिन बना लें
  • अब एक बार फिर से आधार की जानकारी दें और ओटीपी से वेरिफाई करवा लें
  • इसके बाद एप से अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर घर बैठे बदल सकते हैं
  • साथ ही भविष्य में कई अन्य काम भी घर बैठे ही किए जा सकेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed