पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: क्रेडिट कार्ड के सेटलमेंट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान! जालसाज लोगों को ऐसे बना रहे अपना शिकार

Mon, 29 Jun 2026 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Jun 2026 05:16 PM IST
सार

Credit Card Settlement Fraud Alert: अगर आपका भी क्रेडिट कार्ड का बकाया है तो जालसाज आपको ठग सकते हैं। इसलिए आपको इस फ्रॉड से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
How to avoid credit card settlement scams se kaise bachein
क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

Credit Card Settlement Scam: जितना ही हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं, उतने ही अलग-अलग तरह के फ्रॉड भी सामने आते रहते हैं जिनमें जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई नए तरीके अपनाते हैं।



जैसे- जालसाज लोगों को ठगने के लिए क्रेडिट कार्ड के सेटलमेंट का सहारा ले रहे हैं। इसलिए आपको इस ठगी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के सेटलमेंट के नाम पर होने वाला फ्रॉड क्या है और इससे आप कैसे बच सकते हैं...

How to avoid credit card settlement scams se kaise bachein
क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

जालसाज कैसे ठगते हैं?

  • दरअसल, ये सभी जानते हैं कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवा रखे हैं
  • जबकि, इसी में से कई लोग ऐसे हैं जो अपने क्रेडिट कार्ड का बिल या लोन की ईएमआई नहीं भर पाते
  • जालसाज ऐसे लोगों को ही अपना निशाना बनाते हैं
How to avoid credit card settlement scams se kaise bachein
क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें जालसाज लोगों को बैंक अधिकारी या रिकवरी एजेंट बनकर कॉल करते हैं
  • इसमें लोगों को तुरंत अपने बकाए बिल को भरने के लिए कहा जाता है
  • उनके घर आने से लेकर उनके दफ्तर आने और रिश्तेदारों या घरवालों को कॉल करने जैसी बातों से डराया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to avoid credit card settlement scams se kaise bachein
क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • पर जब लोग कहते हैं कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं, तो ये जालसाज उन्हें सेटलमेंट का ऑफर देते हैं
  • ऐसे में लोग जालसाजों की बातों में फंस जाते हैं
  • पर ये जालसाज आपसे पेमेंट क्रेडिट कार्ड नंबर, लोन नंबर आदि पर नहीं करवाते
  • बल्कि, इसके लिए आपको एक लिंक देते हैं और जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपके मोबाइल को हैक करके आपके साथ ठगी हो जाती है
विज्ञापन
How to avoid credit card settlement scams se kaise bachein
क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

  • कभी भी ऐसे किसी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें
  • साथ ही सामने से भेज गए लिंक के जरिए कभी पेमेंट न करें, क्योंकि बैंक कभी ऐसा नहीं करता है
  • बैंक अगर आपको बकाए के लिए कॉल करता भी है, तो वो आपसे आपको क्रेडिट कार्ड नंबर, लोन नंबर पर ही पेमेंट करने के लिए कहता है न किस किसी अनजाने लिंक के जरिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed