Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Car Mileage Tips: Why Car Fuel Efficiency Drops in Summer and Right Way to Use AC to Save Petrol in hindi
{"_id":"6a4258ff81349b95d700c55e","slug":"car-mileage-tips-why-car-fuel-efficiency-drops-in-summer-and-right-way-to-use-ac-to-save-petrol-in-hindi-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गर्मियों में कार की माइलेज अचानक क्यों कम हो जाती है? ये तरीका अपनाए तो बचेगा आपका पेट्रोल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Tips: गर्मियों में कार की माइलेज अचानक क्यों कम हो जाती है? ये तरीका अपनाए तो बचेगा आपका पेट्रोल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:07 PM IST
सार
Save Petrol Car AC Tips: भीषण गर्मी में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कार की माइलेज कम हो जाती है। ऐसा होना बहुत आम है और इसके पीछे कारण होते हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं जिससे आप अपने कार की माइलेज कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार की माइलेज बढ़ाने के टिप्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Why Car Mileage Drops Summer: भीषण गर्मी के मौसम में कार मालिकों के सामने एक बड़ी समस्या आती है कि उनकी गाड़ी का माइलेज अचानक कम हो जाता है और पेट्रोल-डीजल का खर्च तेजी से बढ़ जाता है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण कार के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ एसी चलाने से ही माइलेज गिरता है, लेकिन इसके पीछे कई अन्य तकनीकी कारण और हमारी गलत आदतें भी जिम्मेदार होती हैं।
अगर आप कार में एसी चलाने का सही तरीका और कुछ छोटे-छोटे मेंटेनेंस टिप्स अपना लें, तो आप भारी गर्मी में भी अपनी गाड़ी का पेट्रोल आसानी से बचा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि गर्मियों में माइलेज कम होने की असली वजह क्या है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है।
2 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला
- फोटो : Freepik
खिड़की खोलकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना भारी भूल
कई लोग पेट्रोल बचाने के चक्कर में हाईवे पर तेज रफ्तार (80 किमी/घंटा से ऊपर) में एसी बंद करके खिड़कियां खोल देते हैं। ऐसा करने से कार के अंदर की हवा का भारी दबाव बनता है, जिससे इंजन को गाड़ी खींचने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है।
3 of 5
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला
- फोटो : Freepik
कार स्टार्ट करते ही तुरंत फुल स्पीड पर एसी न चलाएं
धूप में खड़ी कार के अंदर की हवा बाहर के मुकाबले बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। गाड़ी में बैठते ही तुरंत एसी ऑन करने से कंप्रेसर पर भारी दबाव पड़ता है। सही तरीका यह है कि पहले गाड़ी के सभी शीशे नीचे करके 2 मिनट ड्राइव करें ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए, फिर एसी चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्लच पैडल इन कार
- फोटो : Adobe Stock
रीसर्क्युलेशन मोड का करें सही इस्तेमाल
कार का एसी ऑन करने के बाद हमेशा 'रीसर्क्युलेशन' बटन को चालू रखें। यह मोड बाहर की गर्म हवा को अंदर खींचने के बजाय कार के भीतर की ठंडी हवा को ही बार-बार घुमाता (सर्क्युलेट) है, जिससे केबिन जल्दी ठंडा होता है और कार के इंजन पर लोड कम पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
टायर प्रेशर और समय पर सर्विसिंग है सबसे जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
समय पर सर्विसिंग है सबसे जरूरी
गर्मियों में गर्म सड़क के कारण टायरों की हवा का दबाव तेजी से बदलता है। टायर में हवा कम होने से सड़क पर ग्रिप ज्यादा बनती है और माइलेज घट जाता है। इसलिए हर हफ्ते ठंडे टायरों में सही हवा चेक कराएं और समय पर कार का एयर फिल्टर जरूर साफ करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।