पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM-FCT: केंद्र सरकार ने जारी किया नवजात शिशु से जुड़ा ये पायलट प्रोजेक्ट? जानें आम परिवारों को क्या होगा फायदा

Mon, 29 Jun 2026 03:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 29 Jun 2026 03:25 PM IST
सार

Government Pilot Project India: बीते रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर से 'पीएम फैमिली केयर ट्रैकर' के पायलट प्रोजेक्ट का लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट के तहत हर नवजात शिशु को यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उसे सभी टीकाकरण और अन्य योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है या नहीं।

विज्ञापन
PM Family Care Tracker Government Launches Pilot Project to Provide Automated Scheme Benefits to Children
पीएम फैमिली केयर ट्रैकर - फोटो : AI

PM Family Care Tracker: केंद्र सरकार ने आम परिवारों और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर से 'पीएम फैमिली केयर ट्रैकर' नाम के एक बड़े पायलट प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत की है। इस नए सरकारी ट्रैकर का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशु और बच्चे के विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा की डिजिटल निगरानी करना है।



इस सिस्टम के आने से अब आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह नया पीएम फैमिली केयर ट्रैकर क्या है और इससे आम भारतीय परिवारों को क्या फायदा होने वाला है। बता दें कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, इसलिए अभी सिर्फ गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में शुरू किया गया है। अगर इसका नतीजा अच्छा रहा, तो फिर इसे देश के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।

PM Family Care Tracker Government Launches Pilot Project to Provide Automated Scheme Benefits to Children
हर बच्चे को मिलेगी अपनी यूनिक आईडी - फोटो : Adobe Stock

हर बच्चे को मिलेगी अपनी यूनिक आईडी
इस ट्रैकर के तहत देश के हर नवजात शिशु को जन्म लेते ही एक विशिष्ट पहचान नंबर और डिजिटल आईडी दी जाएगी। इस यूनिक आईडी को सीधे भारत सरकार के जन्म और मृत्यु पंजीकरण डेटाबेस से लिंक किया जाएगा, जिससे बच्चे का पूरा सरकारी रिकॉर्ड एक जगह सुरक्षित रहेगा।

PM Family Care Tracker Government Launches Pilot Project to Provide Automated Scheme Benefits to Children
सरकारी योजनाओं का मिलेगा ऑटोमैटिक लाभ - फोटो : Freepik.com

सरकारी योजनाओं का मिलेगा ऑटोमैटिक लाभ
इस ट्रैकर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब परिवारों को योजनाओं के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। बच्चे की यूनिक आईडी की मदद से स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़ी तमाम सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के और अपने आप सही समय पर परिवारों को मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Family Care Tracker Government Launches Pilot Project to Provide Automated Scheme Benefits to Children
असली लाभार्थियों की होगी सटीक पहचान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

असली लाभार्थियों की होगी सटीक पहचान
यह डिजिटल ट्रैकर मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं का समाधान करेगा कल्याणकारी योजनाओं के असली हकदारों की पहचान करना, उन तक सीधी पहुंच बनाना और योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता से पहुंचाना। इस प्रोजेक्ट की अच्छी बात यह है कि अगर किसी का टीकाकरण समय से लेट होता है या छूट जाता है, तो इसके अलर्ट सिस्टम के जरिए आपको सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Family Care Tracker Government Launches Pilot Project to Provide Automated Scheme Benefits to Children
टीकाकरण की हो सकेगी निगरानी - फोटो : Freepik.com
टीकाकरण की हो सकेगी निगरानी
केंद्र सरकार के मजबूत डीबीटी ढांचे के कारण योजना की पूरी राशि सीधे गरीबों के बैंक खातों में पहुंचेगी। इसके साथ ही, देश के हेल्थ सेक्टर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों के समय पर टीकाकरण जैसी सभी जरूरी पहलों की जमीनी निगरानी भी इसी ट्रैकर से हो सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed