Health Insurance Claim Rejection: आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी मेडिकल इमरजेंसी के वक्त पैसों की चिंता न हो। लेकिन कई बार लोग पॉलिसी लेने के बाद भी एक छोटी सी लापरवाही के कारण क्लेम पाने से चूक जाते हैं। अस्पताल में मरीज को भर्ती कराते समय परिवार के लोग घबराहट में होते हैं, जिससे वे बीमा कंपनी को सूचित करना भूल जाते हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटर और बीमा कंपनियों के कड़े नियमों के मुताबिक, मरीज के अस्पताल में एडमिट होते ही एक तय समय सीमा के भीतर कंपनी को इसकी आधिकारिक सूचना देना जरूरी है।
Health Insurance: एडमिट होते ही कितने घंटे के भीतर इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देना जरूरी? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:00 PM IST
सार
Hospitalization Intimation Time Limit: आज के समय हेल्थ इंश्योरेंस का होना बहुत जरूरी है, क्यों इस मंहगाई में तबियत खराब होने पर सारी सेविंग्स खत्म हो जाती है। मगर कई बार हेल्थ इंश्योरेंस होने के बाद भी कुछ गलती की वजह से लोगों का क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन