पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Refund Rule: खुद की गलती से छूट गई ट्रेन, तो क्या तब भी मिल सकते हैं टिकट के पैसे वापस? नियम जानें

Mon, 29 Jun 2026 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

Train Nikal Jane Par Kya Refund Mil Sakta Hai: सोचिए आप स्टेशन पहुंचे और आपकी ट्रेन निकल चुकी है यानी आपकी गलती से ट्रेन छूट गई है, तो क्या ऐसे में भी आपको टिकट के पैसे वापस मिल सकते हैं?

विज्ञापन
Rialways: How to get a refund if you miss the train ke nikal jane par kya ticket ke paise wapas mil sakte hai
ट्रेन छूटने पर कैसे रिफंड मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Ticket Refund Rules: हर रोज ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं जिसके लिए लोग पहले से ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं ताकि, सफर के समय उन्हें दिक्कत न हो।

पर कई बार देखने में आता है कि सबकुछ सही होता है, लेकिन यात्री के स्टेशन पर देरी से पहुंचने के कारण ट्रेन निकला जाती है। ऐसे में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं और मन में यही आता है कि ट्रेन भी छूट गई और टिकट के पूरे पैसे बर्बाद हो गए, लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रेन छूटने पर भी आपको टिकट के पैसे रिफंड मिलते हैं? चलिए जानते हैं कैसे...

Rialways: How to get a refund if you miss the train ke nikal jane par kya ticket ke paise wapas mil sakte hai
ट्रेन छूटने पर कैसे रिफंड मिलेगा? - फोटो : AdobeStock

अगर खुद की गलती से छूट जाए ट्रेन तो क्या टिकट के पैसे रिफंड मिलते हैं?

  • हां, अगर यात्री की गलती से भी ट्रेन छूट जाती है तो भी उसे टिकट के पैसे वापस मिल सकते हैं
  • इसके लिए भारतीय रेलवे ने नियम बना रखा है, लेकिन अधिकतर यात्रियों के इसके बारे में जानकारी नहीं होती
  • पर जान लें कि इसके लिए आपको टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट यानी TDR फाइल करना होता है
Rialways: How to get a refund if you miss the train ke nikal jane par kya ticket ke paise wapas mil sakte hai
ट्रेन छूटने पर कैसे रिफंड मिलेगा? - फोटो : AdobeStock
  • ध्यान रहे यात्री को ट्रेन छूटने के एक घंटे के अंदर ही करना होता है
  • अगर आप इससे देर करते हैं, तो TDR क्लेम स्वीकार नहीं किया जाता है
  • TDR फाइल करने के बाद आमतौर पर 7 से 21 दिन के अंदर रिफंड का प्रोसेस पूरा हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Rialways: How to get a refund if you miss the train ke nikal jane par kya ticket ke paise wapas mil sakte hai
ट्रेन छूटने पर कैसे रिफंड मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

कैसे भरें TDR?

स्टेप 1

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search या एप पर जाएं
  • यहां पर जाकर 'My Account' वाले सेक्शन में जाएं
  • फिर 'My Transactions' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके 'File TDR' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Rialways: How to get a refund if you miss the train ke nikal jane par kya ticket ke paise wapas mil sakte hai
ट्रेन छूटने पर कैसे रिफंड मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी यात्रा की पूरी जानकारी भरनी होती है
  • फिर रेलवे के अधिकारी इसकी जांच करते हैं और अगर पाया जाता है कि यात्री की गलती से ट्रेन छूटी है
  • तो फिर रेलवे आपके टिकट अमाउंट में से फीस सर्विस चार्ज के रूप में काटकर बाकी पैसे आपको रिफंड कर देता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed