Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
WiFi Router Placement: Know the Best Corner to Place Your WiFi Router For Maximum Speed and Network Coverage
{"_id":"6a412a5eb44e6ddd280a1731","slug":"wifi-router-placement-know-the-best-corner-to-place-your-wifi-router-for-maximum-speed-and-network-coverage-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wi-fi Tips: वाई-फाई राउटर को घर के किस कोने में रखने से मिलती है अच्छी स्पीड? इस वजह से नहीं मिलता है सिग्नल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Wi-fi Tips: वाई-फाई राउटर को घर के किस कोने में रखने से मिलती है अच्छी स्पीड? इस वजह से नहीं मिलता है सिग्नल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:36 PM IST
सार
WIFI Router Placement Tips: अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग मंहगे प्लान वाला वाई-फाई लगवाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें वैसी स्पीड नहीं मिल पाती है जिसका वो पैसा दे रहे हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कुछ मूल कारण हमारी ही गलतियां होती हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वाईफाई स्पीड कैसे बढ़ाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How to Increase WiFi Speed at Home?: आज के डिजिटल दौर में घर पर हाई-स्पीड इंटरनेट यानी वाई-फाई होना हमारी बुनियादी जरूरत बन चुका है। वर्क फ्रॉम होम हो, ऑनलाइन पढ़ाई या फिर मनोरंजन, सब कुछ इसी पर निर्भर है। लेकिन कई बार महंगा और तेज स्पीड वाला प्लान लेने के बावजूद घर के कुछ कमरों में इंटरनेट बहुत धीमा चलता है या सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है।
अक्सर लोग इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कोसते हैं, जबकि असली वजह घर में वाई-फाई राउटर की गलत जगह पर प्लेसमेंट होती है। वाई-फाई की रेडियो तरंगें दीवारों और बाधाओं से टकराकर कमजोर हो जाती हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि राउटर को घर के किस कोने में रखना चाहिए ताकि आपको हर कोने में तेज इंटरनेट स्पीड मिल सके।
2 of 5
घर के बिल्कुल बीचों-बीच रखें
- फोटो : Adobe Stock
घर के बिल्कुल बीचों-बीच रखें
वाई-फाई राउटर की रेडियो तरंगें चारों तरफ (360 डिग्री) फैलती हैं। इसलिए राउटर को किसी बंद कमरे या घर के आखिरी कोने में रखने के बजाय हमेशा घर के बिल्कुल केंद्र यानी बीच वाले हिस्से (जैसे लिविंग रूम) में लगाएं, इससे सिग्नल सभी कमरों में समान रूप से पहुंचेगा।
3 of 5
जमीन पर रखने की भूल कभी न करें
- फोटो : Adobe Stock
जमीन पर रखने की भूल कभी न करें
बहुत से लोग राउटर को फर्श पर या टीवी कैबिनेट के नीचे रख देते हैं। चूंकि वाई-फाई की तरंगें नीचे की तरफ यात्रा करती हैं, इसलिए जमीन पर रखने से आधा सिग्नल खराब हो जाता है। बेहतर स्पीड के लिए राउटर को हमेशा दीवार पर कम से कम 3 से 5 फीट की ऊंचाई पर इंस्टॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंक्रीट की दीवारों और शीशे से दूर रखें
- फोटो : AI जनरेटेड
कंक्रीट की दीवारों और शीशे से दूर रखें
कंक्रीट की मोटी दीवारें, लोहे के पिलर और बड़े शीशे वाई-फाई सिग्नलों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ये चीजें तरंगों को सोख लेती हैं या उन्हें रिफ्लेक्ट कर देती हैं, इसलिए राउटर को ऐसी जगहों से दूर किसी खुली जगह पर रखें जहां सामने सीधी रुकावट न हो।
विज्ञापन
5 of 5
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बनाकर रखें दूरी
- फोटो : AI
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बनाकर रखें दूरी
अपने वाई-फाई राउटर को कभी भी माइक्रोवेव ओवन, रेफ्रिजरेटर, कॉर्डलेस फोन या ब्लूटूथ स्पीकर के पास न रखें। इन उपकरणों से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें वाई-फाई के सिग्नल में रुकावट पैदा करती हैं, जिससे इंटरनेट की स्पीड अचानक बहुत कम हो जाती है या बार-बार कनेक्शन कटने लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।