पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: सब कुछ सही होने के बाद भी नहीं आई पीएम किसान की 23वीं किस्त, पोर्टल पर ऐसे दर्ज करें शिकायत

Sun, 28 Jun 2026 12:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 28 Jun 2026 12:08 PM IST
सार

23rd Installment Not Received: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां लोगों के सभी दस्तावेज सही होने के बाद भी पीएम किसान की किस्त खाते तक नहीं पहुंच पाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इसकी शिकायत आप कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment How to Lodge Online Complaint If You Did Not Receive Rs 2000 Despite Eligible Status
पीएम किसान शिकायत प्रक्रिया - फोटो : AI

PM Kisan Complaint Online: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 2,000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की थी। इसके बाद करोड़ों किसानों के खाते में पैसे सफलतापूर्वक पहुंच गए थे। मगर कुछ किसानों का पैसा अभी तक किन्हीं कारणों से अटक हुआ है। अगर आप उनमें से एक हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।



अगर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस पूरी तरह सही (ग्रीन) है यानी ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक खाते से आधार लिंकिंग का काम पूरा हो चुका है और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। कई बार तकनीकी कारणों या बैंक सर्वर में देरी की वजह से ऐसा हो जाता है। कृषि विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की बेहद सरल व्यवस्था की है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

PM Kisan 23rd Installment How to Lodge Online Complaint If You Did Not Receive Rs 2000 Despite Eligible Status
हेल्पडेस्क विकल्प पर जाकर शुरुआत करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

हेल्पडेस्क विकल्प पर जाकर शुरुआत करें
शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/grievance.aspx) पर जाएं। यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर भरना होगा।

PM Kisan 23rd Installment How to Lodge Online Complaint If You Did Not Receive Rs 2000 Despite Eligible Status
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इस पेज पर आपको अपना पीएम किसान 'रजिस्ट्रेशन नंबर' या 'आधार नंबर' दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे स्क्रीन पर भरकर सबमिट करते ही आपका पूरा किसान शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment How to Lodge Online Complaint If You Did Not Receive Rs 2000 Despite Eligible Status
समस्या का सही प्रकार चुनें - फोटो : AdobeStock

समस्या का सही प्रकार चुनें
यहां फॉर्म खुलने के बाद आपको 'क्येरी टाइप' के ड्रॉपडाउन मेनू में जाकर अपनी समस्या चुननी है। यहां आप "Account Correct But Installment Not Received" (खाता सही पर किस्त नहीं मिली) का विकल्प चुनें और नीचे बॉक्स में अपनी समस्या साफ शब्दों में लिखें। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी आपकी समस्या पर संज्ञान लेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment How to Lodge Online Complaint If You Did Not Receive Rs 2000 Despite Eligible Status
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का लें सहारा - फोटो : AdobeStock
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का लें सहारा
अगर आप ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे हैं, तो पीएम किसान के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों 155261 या 1800115526 पर सीधे कॉल कर सकते हैं। यहां कस्टमर केयर अधिकारी आपकी शिकायत दर्ज कर तुरंत समाधान करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed