पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Charging: मोबाइल चार्जर को प्लग में ऑन छोड़ने पर क्या बिजली खर्च होती है? यहां जानें

Mon, 29 Jun 2026 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Jun 2026 12:12 PM IST
सार

Mobile Charge Karne Walo Ke Liye Tips: क्या आप भी मोबाइल को चार्ज करने के बाद चार्जर को प्लग में ही लगे रहने देते हैं? क्या आप जानते हैं इससे बिजली के बिल पर क्या असर पड़ता है?

विज्ञापन
Mobile Charging Tips: Does electricity get consumed if a mobile charger is left plugged in and switched on
मोबाइल चार्ज होने के बाद स्विच बोर्ड से क्यों चार्जर हटा लेना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Charger Tips: आज के इस दौर में किसी के पास कुछ हो न हो, लेकिन मोबाइल फोन तो लगभग हर किसी के पास होता ही है। एक-दूसरे से कनेक्ट होने के लिए मोबाइल आज के समय में जरूरी भी है।

पर देखने में आता है कि अधिकतर लोग जब अपने मोबाइल फोन को प्लग में चार्ज पर लगाते हैं, तो चार्जिंग पूरी होने के बाद वे चार्जर को प्लग से नहीं निकालते और वो चालू रहता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपके बिजली के बिल पर पड़ता है? चलिए जानते हैं कैसे...

Mobile Charging Tips: Does electricity get consumed if a mobile charger is left plugged in and switched on
मोबाइल चार्ज होने के बाद स्विच बोर्ड से क्यों चार्जर हटा लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

क्या गलती करते हैं लोग?

  • दरअसल, लोग मोबाइल को चार्ज पर लगाते तो हैं
  • पर चार्जिंग पूरी होते ही वे मोबाइल को निकाल लेते हैं
  • पर वे चार्जर को चालू हालत में ही छोड़ देते हैं
Mobile Charging Tips: Does electricity get consumed if a mobile charger is left plugged in and switched on
मोबाइल चार्ज होने के बाद स्विच बोर्ड से क्यों चार्जर हटा लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा?

  • शायद आप नहीं जानते, लेकिन अगर मोबाइल चार्ज न होने पर भी पावर धीरे-धीरे “स्टैंडबाय पावर लॉस” के तौर पर बर्बाद होती रहती है
  • अनुमान के मुताबिक, अगर एक मोबाइल चार्जर पूरे साल प्लग में लगा रहे तो लगभग 150 रुपये तक की बिजली की खपत कर सकता है
  • ऐसे में अगर हर घर में ऐसे कई चार्जर लगे हैं, तो बिजली की खपत कई गुना बढ़ सकती है
  • इससे बिजली की बर्बादी होती है जिसे हर किसी को रोकना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Charging Tips: Does electricity get consumed if a mobile charger is left plugged in and switched on
मोबाइल चार्ज होने के बाद स्विच बोर्ड से क्यों चार्जर हटा लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कैसे खर्च होती है बिजली?

  • दरअसल, जब मोबाइल का चार्जर प्लग में लगा होता है तो वो हल्की मात्रा में बिजली खींचता रहता है
  • इस प्रोसेस को वैंपायर पावर या फैंडम लोड भी कहा जाता है
  • हालांकि, ये बेहद कम पावर खर्च करता है, लेकिन अगर पूरे देश की बात की जाए तो इससे काफी अधिक बिजली बर्बाद होती है
विज्ञापन
Mobile Charging Tips: Does electricity get consumed if a mobile charger is left plugged in and switched on
मोबाइल चार्ज होने के बाद स्विच बोर्ड से क्यों चार्जर हटा लेना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

बिजली की बर्बादी रोकने के लिए क्या करें?

  • जब भी फोन चार्ज करें, तो चार्जर को जरूर निकाल दें
  • स्विच को बंद करें और चार्जर को अलग निकालकर रख दें
  • रात भर मोबाइल को चार्जिंग पर न लगाएं आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed