Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Lost ATM Card Guide: What to Do and What Not to Do Immediately After Losing Your ATM Debit Card
{"_id":"6a421986454476689c0f5386","slug":"lost-atm-card-guide-what-to-do-and-what-not-to-do-immediately-after-losing-your-atm-debit-card-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM गायब होने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ये गलती किए तो नुकसान होना पक्का","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM गायब होने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ये गलती किए तो नुकसान होना पक्का
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:36 PM IST
सार
Lost ATM Card Immediate Action: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि एटीएम कार्ड खो जाने पर लोग परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग ये नहीं समझ पाते हैं ऐसे स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम कार्ड खो जाने पर क्या करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How To Block Debit Card? अक्सर ऐसा होता है कि लोगों का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड गायब हो जाता है या चोरी हो जाता है। कार्ड गायब होने की बात पता चलते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है। कई बार वे वे समझ नहीं पाते कि ऐसी स्थिति में पहला कदम क्या उठाना चाहिए। आपकी इसी घबराहट और अनजाने में की गई कुछ छोटी गलतियां आपके पूरे बैंक खाते को खाली कर सकती हैं।
आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराधी आपके खोए हुए कार्ड का पल भर में गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि एटीएम कार्ड खोने के तुरंत बाद आपको कौन से जरूरी काम करने चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।
2 of 5
सबसे पहले कार्ड को तुरंत ब्लॉक कराएं
- फोटो : फाइल
सबसे पहले कार्ड को तुरंत ब्लॉक कराएं
कार्ड गायब होते ही सबसे पहले एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाएं। इसके लिए आप अपने बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके या नेट बैंकिंग या मोबाइल एप में लॉगिन करके अपने एटीएम कार्ड को सिर्फ एक मिनट के भीतर पूरी तरह ब्लॉक कर सकते हैं। इससे होगा क्या कि आपके कार्ड से सभी लेन-देन रोक दिए जाएंगे।
3 of 5
कस्टमर केयर नंबर न मिले तो एसएमएस भेजें
- फोटो : Adobe Stock
कस्टमर केयर नंबर न मिले तो एसएमएस भेजें
अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक तय फॉर्मेट में एसएमएस (जैसे BLOCK CARD) लिखकर बैंक के नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर लिखित रूप में भी अपना कार्ड तुरंत बंद करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिन ढ़ूढने या अन्य काम में न उलझें
- फोटो : Adobe Stock
पिन ढ़ूढने या अन्य काम में न उलझें
बहुत से लोग कार्ड खोने के बाद पैनिक होकर अपने पर्स या मोबाइल में उसका पिन नंबर ढूंढने लगते हैं। कार्ड मिलने की उम्मीद में समय बर्बाद न करें, याद रखें कि पैसे सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है, नया कार्ड तो बैंक से दोबारा आसानी से मिल जाएगा।
पुलिस में 'एनसीआर' जरूर दर्ज कराएं
कार्ड ब्लॉक करने के बाद अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर एक कार्ड गायब होने की रिपोर्ट जरूर दर्ज कराएं। आप चाहें तो ऑनलाइन एफआईआर भी कर सकते हैं। यह रिपोर्ट भविष्य में किसी भी तरह के वित्तीय फ्रॉड या अनधिकृत लेनदेन की स्थिति में आपको कानूनी रूप से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। बता दें कि अगर आपने किन्हीं कारणों की वजह से कार्ड ब्लॉक नहीं कराया तो आपके खाते से पैसे निकलने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।