पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Rule Change: ध्यान दें! कल से बदल रहे हैं ये 6 नियम, जान लें इन बदलावों का आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Tue, 30 Jun 2026 07:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jun 2026 07:34 AM IST
सार

1st July Rule Change: कल 1 जुलाई है यानी नया महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कल से आधार से लेकर पासपोर्ट जैसे कई अन्य बदलाव होने जा रहे हैं?

विज्ञापन
July Rules Change: passport fee aadhaar card email lpg CNG and PNG Gas price change from July 2026
1 जुलाई से पासपोर्ट से लेकर रेलवे और आधार से जुड़े नियम बदल रहे हैं। - फोटो : Amar Ujala AI

1st July Rules Change: आज जून महीने का आखिरी दिन है और कल से नया महीना यानी जुलाई का महीना लग जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कल से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है?



दरअसल, महीने की पहली तारीख को देश में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे- कल भी आधार से लेकर पासपोर्ट जैसे कई अन्य बदलाव होने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 1 जुलाई से देश में क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं...

July Rules Change: passport fee aadhaar card email lpg CNG and PNG Gas price change from July 2026
1 जुलाई से पासपोर्ट से लेकर रेलवे और आधार से जुड़े नियम बदल रहे हैं। - फोटो : AdobeStock

1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलेंगे?

ट्रेन में जुर्माने में बढ़ोतरी

  • बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री से अब तक यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये लिया जाता है
  • पर कल यानी 1 जुलाई से यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये की जगह 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा
  • लगभग 13 साल बाद रेलवे ने इसमें बदलाव किया गया है
  • कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा
  • साथ ही उससे पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा
  • वहीं, महिला कोच में प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2500 रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है
July Rules Change: passport fee aadhaar card email lpg CNG and PNG Gas price change from July 2026
1 जुलाई से पासपोर्ट से लेकर रेलवे और आधार से जुड़े नियम बदल रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock

आधार ईमेल

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करवाने के नियम में बदलाव करते हुए इस काम को अगले 6 महीनों के लिए मुफ्त किया जा रहा है
  • 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक यानी 6 महीने तक आप अपने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी को मुफ्त में अपडेट करवा सकेंगे
  • पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
July Rules Change: passport fee aadhaar card email lpg CNG and PNG Gas price change from July 2026
1 जुलाई से पासपोर्ट से लेकर रेलवे और आधार से जुड़े नियम बदल रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock
LPG गैस सिलिंडर की कीमत
  • आमतौर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं
  • इसके बाद दाम बढ़ाने हैं या नहीं, ये हर महीने की 1 तारीख से तय किया जाता है
  • ऐसे में कल से एलपीजी के दाम बढ़ेंगे या स्थिर रहेंगे ये भी तय होना है
विज्ञापन
July Rules Change: passport fee aadhaar card email lpg CNG and PNG Gas price change from July 2026
सीएनजी की कीमतों पर होगा असर - फोटो : एएनआई

ATF और CNG के दाम

  • माना जा रहा है कि सीएनजी और एटीएफ के दामों में 1 जुलाई से बदलाव देखने को मिल सकता है
  • दरअसल, पिछले महीने भी इन दोनों ईंधन के दामों में इजाफा हुआ था
  • अगर ऐसा होता है तो इसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed